अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (एडीसीसी) की चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। राज्य में सूखे के कारण शासन ने सहकारी संस्थाओं के चुनाव अगले आदेश तक रोक दिए हैं। इससे जिले की 146 संस्थाओं पर असर पड़ा है। बैंक के 20 सदस्यीय संचालक मंडल का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था। सहकार विभाग के चुनाव प्राधिकरण को इससे पहले चुनाव कराना था। सत्ताधारी और विपक्षी पक्षों के बीच विवाद और अदालत में चल रहे मामलों के कारण तय समय पर चुनाव नहीं हो सके। चुनाव प्रक्रिया सितंबर में शुरू हुई थी और 14 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति को मंजूरी मिली और उनके जरिए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। सहकार विभाग के चुनाव प्राधिकरण से इस कार्यक्रम को एक-दो दिन में मंजूरी मिलने वाली थी। इससे पहले ही शासन ने नया सरकारी आदेश जारी कर सहकारी विभाग के चुनाव अगले आदेश तक रोक दिए। सिर्फ उन्हीं संस्थाओं के चुनाव हो सकेंगे, जिनके लिए अदालत ने आदेश दिया है। अमरावती जिले में ऐसी कोई संस्था नहीं है। एडीसीसी के साथ जिले की 146 सहकारी संस्थाओं के चुनाव होने थे। इनमें कुछ पतसंस्थाएं, सेवा सहकारी सोसायटियां और मजदूर संस्थाएं शामिल हैं। जिला उपनिबंधक कार्यालय चुनाव कराने की तैयारी कर रहा था। जिला उपनिबंधक राजेश भुयार ने ‘दिव्य मराठी’ को बताया कि शासन के नए आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

By admin

Home
Account
Cart
Search