सिक्खी की सकारात्मक सोच के कुछ प्रमुख आधार इस प्रकार हैं 

0
IMG-20251024-WA0016-216x300-1.jpg


सिक्ख धर्म तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं में सकारात्मकता को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। गुरु साहिबान ने मानव जीवन को प्रेम, सेवा, समानता, सम्मान, संतोष और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।

🌹 सरबत दा भला — केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की भावना रखना।

🌹 चढ़दी कला — हर परिस्थिति में उत्साह, साहस और आशावाद बनाए रखना।

🌹 नाम जपो — परमात्मा के नाम का स्मरण कर मन को शांति और सकारात्मक विचारों से भरना।

🌹 किरत करो — ईमानदारी और मेहनत से जीवन यापन करना।

🌹 वंड छको — अपनी कमाई और खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना।

🌹 सेवा — निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना।

🌹 मानस की जात सभै ऐको पहचानबो — सभी मनुष्यों को एक समान समझना। जाति, धर्म, भाषा, रंग, ऊँच-नीच या जन्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव न करना।

🌹 “सो किउ मंदा आखीऐ जितु जम्महि राजान” — गुरु साहिब स्त्री का सम्मान करने की शिक्षा देते हैं। जिस नारी की कोख से राजा, संत, महापुरुष और सम्पूर्ण मानव जाति जन्म लेती है, उसे हीन या तुच्छ कैसे कहा जा सकता है? सिक्ख धर्म स्त्री और पुरुष को समान सम्मान देता है।

🌹 निर्भउ और निरवैर — भय और बैर से मुक्त होकर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीना।

🌹 संतोष (संतुख) — जो प्राप्त है उसके लिए कृतज्ञ रहना और लालच से बचना।

🌹 शुक्राना — हर परिस्थिति में परमात्मा की रज़ा को स्वीकार करते हुए धन्यवाद करना।

🌹 सब में एक ही ज्योति देखना — प्रत्येक जीव में परमात्मा का अंश मानकर प्रेम और सम्मान का व्यवहार करना।

🌹 “देह शिवा बर मोहे इहै, शुभ करमन ते कबहूँ न टरौं। न डरौं अरि सों जब जाइ लरौं, निश्चै कर अपनी जीत करौं॥”

यह अमर वचन हमें सिखाता है कि जीवन में सदैव शुभ कर्मों के मार्ग पर चलें, सत्य और न्याय के लिए साहसपूर्वक खड़े रहें, कठिन परिस्थितियों से घबराएँ नहीं तथा सकारात्मक सोच, दृढ़ विश्वास और आत्मबल के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करें।

सिक्ख धर्म की शिक्षा केवल धार्मिक कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसे समाज की स्थापना का संदेश देती है जहाँ समानता, सम्मान, सेवा, प्रेम और मानव कल्याण सर्वोपरि हों।

“नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला।”

आओ, हम भी गुरु साहिबान की इन सकारात्मक शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर स्वयं का, समाज का और सम्पूर्ण मानवता का भला करने का प्रयास करें।

-राजेंद्र सिंघ शाहू
इलेक्ट्रिकल ट्रैनंर नांदेड
7700063999



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *